रायपुर/बस्तर। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी सुंदरराज पी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी देते हुए उन्हें NIA में इंस्पेक्टर जनरल (IG) पद पर नियुक्त किया है। लंबे समय तक बस्तर क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने वाले सुंदरराज नक्सल विरोधी अभियानों में अपनी प्रभावी भूमिका और विशिष्ट कार्यशैली के कारण देशभर में पहचान बना चुके हैं।
यादगार भूमिका
सुंदरराज पी छत्तीसगढ़ के उन चुनिंदा पुलिस अफसरों में शामिल हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों वाले नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय तक काम किया है। बस्तर में IG के रूप में उनके कार्यकाल को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नक्सल विरोधी रणनीतियों को प्रभावी बनाने के लिए याद किया जाता है।
नक्सल मोर्चे पर दिखाई मजबूत नेतृत्व क्षमता
बस्तर में तैनाती के दौरान सुंदरराज पी ने कई महत्वपूर्ण सुरक्षा अभियानों का नेतृत्व किया। उन्होंने सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में काम किया। उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक क्षमता की पुलिस महकमे में लगातार सराहना होती रही है।
तमिलनाडु से छत्तीसगढ़ तक का सफर
सुंदरराज पी का जन्म 27 फरवरी 1980 को तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्कूलों से पूरी की और BSe एग्रीकल्चर की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की और वर्ष 2003 में सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयनित हुए। उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया।
छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गर्व का क्षण
राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच करने वाली देश की प्रमुख एजेंसी NIA में IG जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सुंदरराज पी की नियुक्ति न केवल छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का विषय है, बल्कि राज्य के अन्य अफसरों के लिए भी प्रेरणा मानी जा रही है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft