रायपुर. छत्तीसगढ़ में भी यूपी की तरह मंत्री द्वारा बंगला खाली करने के दौरान सामान गायब होने की खबर से चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को आवंटित बंगले से एसी, सोफा, टीवी, माड्यूलर किचन के सामान, एलईडी लाइट्स समेत लाखों के सामान गायब होने की जानकारी मिलते ही मामले की जांच की बात कही है. इस बंगले पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया रह रहे थे. उनके खाली करने के बाद निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री को सामान गायब मिले.
इस बंगले से एसी, सोफा, टेलीविजन, माड्यूलर किचन के सामान गायब होने का पता तब चला जब शिफ्ट होने से पहले स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बंगले का निरीक्षण किया. जिन जगहों पर एसी लगे थे, वे जगह खाली मिले.
वहीं अधिकांश कमरों की बड़ी एलईडी लाइट्स भी गायब थीं. जबकि किचन में तोड़फोड़ भी हुई है. साफ है कि यहां के सामान को गायब करने के लिए ही ये तोड़फोड़ की गई है.
रिकवरी कराएंगे: स्वास्थ्य मंत्री
इधर मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का कहना है कि ये अराजक वाली स्थिति है. बंगले से जितने भी सामान गायब हुए हैं, उनकी रिकवरी कराई जाएगी. यहां तक कि जरूरत पड़े तो कुर्की भी कराएंगे.
तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस लीक से बड़ा हादसा, 7 महिलाओं की मौत, 67 लोग प्रभावित
राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर, संगठन मजबूत करने पर रहेगा फोकस, 20 से 29 जून तक प्रशिक्षण
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft