रायपुर. छत्तीसगढ़ में बुधवार का दिन बीजेपी के लिए उपलब्धियों वाला दिन साबित हुआ. रायपुर में हुए कार्यक्रम में पूर्व महापौर समेत 1000 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली. मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव समेत अन्य दिग्गज मौजूद थे.
बता दें कि ओमप्रकाश देवांगन बिरगांव नगर निगम से महापौर रह चुके हैं. बाद में उन्होंने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ भी ज्वाइन कर ली थी. उनके साथ बीजेपी की सदस्यता लेने वालों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष, 5 पार्षद, 35 पार्षद प्रत्याशी समेत अन्य लोग शामिल थे.
ज्वाइन कर कर कही ये बात
बीजेपी ज्वाइन करने के कारणों के बारे में पूर्व मेयर ओमप्रकाश ने कहा कि बीजेपी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं ने न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश में क्रांतिकारी परिवर्तन की मिसाल पेश की है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और ग़रीब कल्याण के लिए बहुत काम किया है. प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, घपलों-घोटालों ने सभी को निराश किया है.
इनकी भी रही मौजूदगी
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, जिलाध्यक्ष जयंती पटेल ,पूर्व विधायक नंदे साहू की भी उपस्थिति रही.
फर्जी दस्तावेजों से दुकान बेचकर 28 लाख की धोखाधड़ी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन पर ACB-EOW का शिकंजा, आय से 1.03 करोड़ रुपए अधिक खर्च का खुलासा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft