राजनांदगांव। सोशल मीडिया पर फर्जी लड़की बनकर लोगों को अपने जाल में फंसाने और ब्लैकमेल करने वाले एक शातिर साइबर ठग का राजनांदगांव पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर थाना और लालबाग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 22 वर्षीय आरोपी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित परिवार ने लालबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने पीड़ित की बेटी को फोन कर लड़की की आवाज में झूठी कहानी सुनाई कि उसके पिता का गंभीर सड़क हादसा हो गया है और वे अस्पताल में भर्ती हैं। युवती ने जब बात को गलत बताया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
इसके बाद पीड़िता के पिता ने उस नंबर पर संपर्क किया तो आरोपी ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान ठेलकाडीह निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
ऐसे बिछाता था ठगी का जाल
पुलिस पूछताछ और डिजिटल फोरेंसिक जांच में सामने आया कि आरोपी इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़कियों के नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल कर फर्जी प्रोफाइल बनाता था। इसके बाद वह युवकों को मैसेज कर दोस्ती बढ़ाता और खुद को लड़की बताकर मीठी-मीठी बातें करता था। धीरे-धीरे विश्वास जीतने के बाद आरोपी पैसों की मांग शुरू कर देता था और कई मामलों में लोगों को ब्लैकमेल करने लगता था।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft