Friday ,June 13, 2025
होमछत्तीसगढ़साय मंत्रिमंडल का विस्तार! 15 से 21 जून के बीच ले सकते है नए मंत्री शपथ, कई नामों की चर्चा...

साय मंत्रिमंडल का विस्तार! 15 से 21 जून के बीच ले सकते है नए मंत्री शपथ, कई नामों की चर्चा

 Newsbaji  |  Jun 11, 2025 05:51 PM  | 
Last Updated : Jun 11, 2025 05:51 PM
छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट का विस्तार कब?
छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट का विस्तार कब?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार पिछले कई महीनों से अटका है। कई बार कयासों का बाजार गरम होता है और फिर ठंडा हो जाता है। एक बार फिर से सियासी गलियारों में मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा जोरो से हो रही है कि अमुख तारीख को नए मंत्री शपथ ले सकते है। लेकिन सरकार की तरफ से अभी इस बारे में तस्वीर साफ नहीं हो पायी है कि आखिर कब तक मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। 

छत्तीसगढ़ में इस बार तो 15 से 21 जून के बीच मंत्रिमंडल का शपथ निश्चित माना जा रहा है और इस बार तीन नहीं चार मंत्री बनने की चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि, दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मुलाकात हो चुकी है। जिसमे मंत्रीमंडल के विस्तार पर भी चर्चा हुई है। 

पार्टी सूत्रों के अनुसार, बिलासपुर संभाग से भाजपा विधायक अमर अग्रवाल, दुर्ग संभाग से विधायक गजेंद्र यादव और बस्तर संभाग से लता उसेण्डी का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। दरअसल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नजर में बस्तर सर्वोच्च प्राथमिकता में है और बस्तर का विकास मुख्य मुद्दा भी है।

वहीं, मीडिया में ये भी अटकलें लगाई जा रही है कि अगर यहां हरियाणा की तर्ज पर 14 मंत्री बनाए जाते हैं, तो रायपुर संभाग से रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर और रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत में से किसी एक को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। 
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft