रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ में 2100 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में EOW और ACB लगातार प्रदेश में दबिश दे रही है। एक बार फिर से जांच एजेंसी ने मंगलवार की सुबह बड़ा एक्शन करते हुए, भिलाई, महासमुंद और धमतरी सहित महाराष्ट्र के कुल 39 ठिकानों पर छापेमारी कार्रवाई की। बात दे कि, यह कार्रवाई सुबह 4 बजे से शुरू हुई और देर शाम तक चलती रही।
यहां पर दी दबिश
टीम ने दुर्ग में आम्रपाली सोसाइटी स्थित अशोक अग्रवाल और उनके भाई विनय अग्रवाल के निवास में कार्रवाई की। इसके साथ ही दुर्ग जिले के दो अन्य करीबियों के निवास पर भी कार्रवाई हुई। इस छापेमार कार्रवाई में उद्योगपतियों और नामी हॉस्पिटल के डायरेक्टर भी शामिल हैं। भिलाई स्थित स्पर्श हॉस्पिटल के डायरेक्टर संजय गोयल के निवास, उद्योगपति बंसी अग्रवाल और विशाल केजरीवाल, शनिचरी बाजार में बिल्डर्स विश्वजीत गुप्ता के निवास पर भी जांच जारी। इसके अलावा महसमुंद के सांकरा में कैलाश अग्रवाल और बसना में जय भगवान अग्रवाल के ठिकानों पर कार्रवाई हुई। जांच अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है। इस घोटाले में कई और नाम सामने आने की संभावना है। जल्द ही बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
कई अहम दस्तावेज बरामद
EOW की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, इस छापेमार कार्रवाई के दौरान संदेहियों के निवास, व्यावसायिक परिसरों एवं अन्य संबंधित स्थलों पर की गई तलाशी में शराब घोटाले से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल डेटा, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सोना-चांदी, अचल संपत्तियों में निवेश से जुड़े अभिलेखों सहित 90 लाख रुपए से अधिक नगद राशि बरामद की गई है। जब्त सामग्री का विश्लेषण किया जा रहा है।
फर्जी दस्तावेजों से दुकान बेचकर 28 लाख की धोखाधड़ी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन पर ACB-EOW का शिकंजा, आय से 1.03 करोड़ रुपए अधिक खर्च का खुलासा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft