बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर-दंतेवाड़ा की सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। बीजापुर SP डॉ जितेंद्र यादव के अनुसार, मुठभेड़ में अब तक 12 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि 3 जवान के शहीद होने और 2 अन्य जवान के घायल होने की पुष्टि हुई है। मुठभेड़ स्थल से SLR राइफलें, 303 राइफलें एवं अन्य हथियार-गोलाबारूद बरामद किए गए है।
पुलिस अधीक्षक, बीजापुर, डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि, बीजापुर-दंतेवाड़ा अंतरजिला सीमा क्षेत्र के पश्चिम बस्तर डिवीजन इलाके में आज सुबह 9:00 बजे से DRG दंतेवाड़ा-बीजापुर, STF और CoBRA, CRPF की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है। वहीं, बस्तर IG रेंज, सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि, चूंकि सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए विस्तृत जानकारी देना संभव नहीं है। ऑपरेशन पूर्ण होने के उपरांत विस्तृत जानकारी उपयुक्त समय पर साझा की जाएगी।
3 जवान शहीद 2 घायल
नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में DRG बीजापुर के 3 जवान शहीद हुए, प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी, DRG बीजापुर, रमेश सोड़ी DRG बीजापुर और आरक्षक दुकारू गोंडे, DRG बीजापुर है। मुठभेड़ में DRG बीजापुर के 2 अन्य जवान सोमदेव यादव व एक अन्य घायल हुए हैं। घायल जवान को प्राथमिक उपचार प्रदान कर दिया गया है और वे खतरे से बाहर हैं। आवश्यक उपचार हेतु उपयुक्त व्यवस्था की गई है।
राजीव भवन में चोरी से मचा हड़कंप, AC समेत लाखों का सामान पार, दो गिरफ्तार
भाजपा की डिजिटल लर्निंग कार्यशाला संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft