बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई चल रही है। जिसमें कई हार्डकोर नक्सली सरेंडर कर चुके हैं, जबकि कुछ अब भी दबाव में हैं। इसी क्रम में बुधवार सुबह से बीजापुर-दंतेवाड़ा की सीमा के भैरमगढ़ क्षेत्र के केशकुतुल जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, DRG-STF-CoBRA की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है। इसी बीच 3 दिसंबर को वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में कई नक्सली हताहत होने की खबर है, जिसकी अभी पुष्टि होना बाकी है।
इस अभियान के दौरान पुलिस व नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग की स्थिति बनी हुई है। बस्तर रेंज के अंतर्गत नक्सलियों की गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों के क्रम में, जिला बीजापुर में भी सुरक्षा बलों द्वारा निरंतर सघन कार्रवाई की जा रही है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft