बस्तर। छत्तीसगढ-आंध्र प्रदेश की सीमा के पास मारेडपल्ली के जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवानों की ताबड़तोड़ फायरिंग से नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी सदस्य समेत बड़े स्तर के नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के एएसआर जिले के देविपटनम के कोंडामोडालु गांव के जंगलों में बुधवार तड़के से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जवानों की जवाबी कार्रवाई से तीन बड़े नक्सली नेता मारे गए है। आंध्र प्रदेश जोनल कमेटी के सदस्य गजराला रवि, नक्सली नेता चलपति की पत्नी अरुणा और अंजू मारे गए हैं। वहीं मौके से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए है।
मुठभेड़ जारी
बता दें कि, दोनों ओर से रुक-रूककर फायरिंग हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में मृतक नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। आंध्र के अल्लुरी सीताराम जिले के एसपी अमित बरदार ने की मुठभेड़ की पुष्टि कर दी है।
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft