रायपुर. छत्तीसगढ़ में केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी जारी है. 3 दिनों तक आयकर की टीमों के छापे के बाद अब ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय के अफसर फिर एक्टिव हो गए हैं. आईएएस रानू साहू, कोरबा नगर निगम के आयुक्त समेत कारोबारियों के निवास, कार्यालयों में टीमें जांच कर रही हैं. टारगेट कोल स्कैम है, जिनसे कथित रूप से जुड़े लोगों को जांच के दायरे में लिया गया है.
यहां की जा रही जांच
मार्कफेड, नान, कोयले से जुड़े लोग निशाने पर
बता दें कि ईडी और आईटी के निशाने पर मार्कफेड, नान और कोयले से जुड़े अफसर और कारोबारी हैं. आईटी अफसरों ने जहां धान खरीदी और मिलिंग से जुड़े लोगों के यहां छापेमारी की है तो अब कोल स्कैम को लेकर ईडी एक बार फिर से छापेमारी कर रहा है. बहरहाल इन पर और जानकारियां सामने आने के बाद स्पष्ट होगा कि और कहां-कहां टीमें पहुंची हैं.
फर्जी दस्तावेजों से दुकान बेचकर 28 लाख की धोखाधड़ी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन पर ACB-EOW का शिकंजा, आय से 1.03 करोड़ रुपए अधिक खर्च का खुलासा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft