दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित बाल सुधार गृह में आए दिन घटनाएं होती ही रहती है। एक बार फिर से एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक अपचारी बालक के साथ संस्थान के परिवीक्षा अधिकारी ही अनाचार की घटना को अंजाम दे रहा था। यौन उत्पीड़न से तंग आकर अपचारी बालक ने निरीक्षण में आने वाले अफसरों से कई बार शिकायत करता था, लेकिन शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। वहीं, कोर्ट के संज्ञान में मामला आने के बाद एक्शन शुरु हुआ है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जांच के बाद आरोपी परिवीक्षा अधिकारी रामकुमार सूर्यवंशी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्व कर, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं आरोपी से पूछताछ जारी है। बाल सुधार गृह में जगह-जगह पर CCTV कैमरे लगे हुए हैं। वहीं संप्रेक्षण गृह में अन्य कर्मचारी भी रहते हैं, उसके बावजूद इस प्रकार की घटना को आरोपी अंजाम दे रहा था।
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft