रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोविड के 9 नए मरीज मिले है। गुरुवार को राजधानी रायपुर में 5 और बिलासपुर में 4 मरीज की पुष्टि हुई हैं। नया वैरिएंट आने के बाद से ये एक दिन में सबसे ज्यादा आंकड़ा है। अब तक ओवरऑल प्रदेश में 30 कोविड मरीज एक्टिव थे, जिनमें 2 रिकवर हो गए, वहीं 28 केस एक्टिव हैं। इनमें से 27 होम आइसोलेशन में हैं, और 1 मरीज का इलाज निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। सबसे ज्यादा 18 एक्टिव केस राजधानी रायपुर, इसके बाद बिलासपुर में 6, दुर्ग में 3 और बस्तर में 1 है।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग कोविड-JN.1 को लेकर लाइट अलर्ट है। डॉक्टरों के मुताबिक, ज्यादातर मरीज होम क्वारंटाइन में ही ठीक हो जा रहे हैं, लेकिन उन मरीजों को ज्यादा खतरा है, जिन्हें पहले से दूसरी या एक से ज्यादा बीमारियां हैं। खासकर डायबिटीज पेशेंट और चेन स्मोकर्स नए वैरिएंट के चपेट में जल्दी आ जाते हैं।
कोविड नियमों का करें पालन
कोरोना कंट्रोल सेंटर के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने लोगों से अपील की है कि, वे डरे नहीं, बल्कि सावधानियां बरतें। मास्क का उपयोग करें, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन जरुर करें और हाथों को धोते रहें। यदि किसी भी तरह के लक्षण महसूस हो तो तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण करवाएं। इसके संक्रमण को लेकर डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
कोरोना का हाल, जानिए
देशभर में फिलहाल 95 एक्टिव केस हैं। इनमें तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 66 मरीज हैं, इसके बाद महाराष्ट्र में 56 केस सामने आए हैं। दिल्ली में 23, कर्नाटक में 13, पुडुचेरी में 10, गुजरात में 7, राजस्थान में 2 और हरियाणा, सिक्किम व पश्चिम बंगाल में एक-एक मरीज हैं। रायपुर का यह मामला इस बात की याद दिलाता है कि भले ही कोरोना का असर पहले जैसा न हो, लेकिन सतर्कता और सावधानी अब भी बेहद जरूरी है।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft