रायपुर। RSS प्रमुख मोहन भागवत के साथ, कांग्रेस के पूर्व नेता अरविंद नेताम ने रेशमबाग में संघ संस्थापक हेगडेवार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। वे चार बार के पूर्व सांसद, इंदिरा गांधी और नरसिम्हा राव की अगुवाई वाली केन्द्र सरकार में मंत्री रहे है।
अरविंद नेताम स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि, किसी भी राज्य सरकार ने धर्मांतरण के मुद्दे को अब तक गंभीरता से नहीं लिया है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि RSS ही एकमात्र संस्था है जो इस क्षेत्र में हमारी मदद कर सकती है। आगे उन्होंने कहा कि RSS को नक्सलवाद समाप्त होने के बाद केन्द्र सरकार पर कार्ययोजना बनाने के लिए दबाव डालना चाहिए। ताकि इस समस्या से हमेशा के लिए निपटा जा सकें।
नेताम ने कहा कि, किसी भी सरकार ने पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम, 1996 या पेसा को लागू नहीं किया। केंद्र सरकार चुप है और यहां तक कि उद्योगपतियों की मदद कर रही है। पेसा अधिनियम का उद्देश्य ग्राम सभाओं के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में स्वशासन सुनिश्चित करना, उन्हें संसाधनों का प्रबंधन करने और अपने समुदायों से संबंधित निर्णय लेने में सशक्त बनाना है।
सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा कि, पहलगाम आतंकवादी हमले और उसके बाद भारत द्वारा की गई कार्रवाई के पश्चात राजनीतिक वर्ग में दिखी आपसी समझ जारी रहनी चाहिए और एक स्थायी विशेषता बनाने की जरुरत है। संघ मुख्यालय रेशमबाग में स्वयंसेवकों के लिए आयोजित ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ के समापन समारोह आयोजित था। 25 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में देश भर से लगभग 840 स्वयंसेवकों शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो से अधिक गांजा जब्त, एक नाबालिग समेत 5 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के आसार, कई जिलों में बारिश और तेज अंधड़ का अलर्ट
राहुल गांधी ने की छात्र सार्थक सिद्धांत की तारीफ, CBSE OSM विवाद पर केंद्र सरकार को घेरा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft