रायपुर. छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आने वाली है. इस पर मंथन करने के लिए दिल्ली में कांग्रेस की चुनाव कमेटी की मीटिंग शुरू हो गई है. पहली सूची में 30 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं. 60 सीटों के लिए नाम तय होने हैं. हालांकि यह तय नहीं है कि दूसरी सूची में ही सभी के नाम घोषित होंगे या नहीं.
प्रत्याशियों की घोषणा जल्द होने की उम्मीद इसलिए भी है, क्योंकि पहले चरण में हाेने वाले चुनाव वाली सीट से भी ऐलान होना बाकी है. जी हां, बस्तर संभाग की एकमात्र सामान्य सीट जगदलपुर ही वह सीट है, जिस पर पहले चरण के तहत 7 नवंबर को मतदान होना है. इसके लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन जमा करना है. इसके लिए अब 3 दिन का समय ही शेष रह गया है.
ऐसे में इसके लिए ऐलान करना बेहद जरूरी है. इसीलिए उम्मीद जताई जा रही है कि आज ही रात तक या फिर 18 अक्टूबर की सुबह तक इसकी घोषणा कर दी जाएगी. इसी के साथ ही यह भी माना जा रहा है कि सिर्फ जगदलपुर के साथ कई अन्य सीटों की भी घोषणा की जा सकती है.
इनकी है मौजूदगी
दिल्ली में चल रही इस बैठक में केसी वेणुगोपाल व अजय माकन के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, पीसीसी चीफ दीपक बैज की मौजूदगी है.
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो से अधिक गांजा जब्त, एक नाबालिग समेत 5 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के आसार, कई जिलों में बारिश और तेज अंधड़ का अलर्ट
राहुल गांधी ने की छात्र सार्थक सिद्धांत की तारीफ, CBSE OSM विवाद पर केंद्र सरकार को घेरा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft