रायपुर. जेसीसीजे यानी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं. इसी कड़ी में विधानसभा चुनाव 2018 में पार्टी के प्रत्याशी रहे 3 लोगों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. इसमें चंद्रपुर सीट से दूसरे नंबर पर रहीं गीतांजलि पटेल भी शामिल हैं.
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां सभी राजनीतिक दल जोरशोर से कर रहे हैं. चुनाव जीतने के लिए जोर आजमाइश के बीच नेताओं का अंदर-बाहर भी लगा हुआ है. दलबदल की इस राजनीति में कोई भी पार्टी अछूता नहीं है. इसी कड़ी में गुरुवार का दिन कांग्रेस के लिहाज से सकारात्मक रहा, जहां जेसीसीजे के 3 नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है.
इन्होंने ज्वाइन की कांग्रेस
चंद्रपुर से गीतांजलि पटेल
खुज्जी से जनरैल सिंह भाटिया
मानपुर से संजीद ठाकुर
बैज व सिंहदेव ने कराया प्रवेश
बता दें कि रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में तीनों नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली. दोनों दिग्गज नेताओं ने उन्हें सदस्यता प्रदान की.
फर्जी दस्तावेजों से दुकान बेचकर 28 लाख की धोखाधड़ी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन पर ACB-EOW का शिकंजा, आय से 1.03 करोड़ रुपए अधिक खर्च का खुलासा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft