रायपुर. छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीएम बनने के बाद अपने पहले दिन की शुरुआत रायपुर स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर में पूजन कर की. इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की. इसके साथ ही वे बड़ा संदेश भी दे गए. हिंदुत्व और सनातन के मुद्दे पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी के केंद्र में श्रीराम और सनातन रहने वाला है, जिसकी शुरुआत उन्होंने पूजन के साथ की है.
बता दें कि प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार की सुबह राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान श्रीराम, माता जानकी, हनुमान जी और शिवजी की पूजा-अर्चना की.
इस दौरान सीएम साय ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के चहुंमुखी विकास और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का आशीर्वाद इसी तरह हम सब पर बना रहे.
छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के समुचित विकास और छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित करें, यही भगवान से हमारी कामना है. इस दौरान कुछ पदाधिकारी और उनके काफिले में शामिल स्टाफ की भी मौजूदगी रही.
तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस लीक से बड़ा हादसा, 7 महिलाओं की मौत, 67 लोग प्रभावित
राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर, संगठन मजबूत करने पर रहेगा फोकस, 20 से 29 जून तक प्रशिक्षण
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft