रायपुर. चुनावी साल में अब छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ग को खुश करने की दिशा में आगे बढ़ रही है. इसी बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में सीएम हाउस में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है. माना जा सकता है कि इस दौरान कई ऐसे बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं, जिनका ऐलान सीएम स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कर सकते हैं.
उम्मीद की जा रही है कि इस मीटिंग की अधिकांश बातें 15 अगस्त तक के लिए लिफाफों में बंद रहेंगे और सीधे सीएम के ऐलान के मौके पर खुलेंगे. हालांकि कुछ सामान्य निर्णय जरूर सामने प्रस्तुत किए जाएंगे. वजह सिर्फ यही है कि सभी की उम्मीदें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम से रहती हैं और वैसे भी ये चुनावी साल का अंतिम दौर है. कई वर्ग को अब भी आस है.
विशेषकर कुछ दिनों बाद आचार संहिता लग जाएगी. लिहाजा इन मौकों को सरकार भुनाने की कोशिश कर सकती है. इसीलिए इस मीटिंग को अहम माना जा रहा है. बहरहाल इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही लगभग सभी मंत्री मौजूद हैं.
इन पर निर्णय के आसार
फर्जी दस्तावेजों से दुकान बेचकर 28 लाख की धोखाधड़ी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन पर ACB-EOW का शिकंजा, आय से 1.03 करोड़ रुपए अधिक खर्च का खुलासा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft