बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बोदरी दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोदरी में समाज के प्रतिनिधियों और आम जनता के बीच करीब एक घंटे तक मौजूद रहेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:20 बजे VIP वाहन से चकरभाठा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 3:30 बजे वे हेलीकॉप्टर से सीधे नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
मुख्यमंत्री के हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चकरभाठा एयरपोर्ट से लेकर बोदरी स्थित कार्यक्रम स्थल तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी वरिष्ठ अफसर स्वयं कर रहे हैं ताकि दौरा पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।
दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर यातायात, पार्किंग और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft