मनेन्द्रगढ़. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को श्रीराम वन गमन परिपथ के तहत 360 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की आधारशिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में हर चौका में हुए कार्याक्रम में रखी. उन्होंने इस दौरान बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने जय श्री राम का नारा लगाकर लोगों को बांटने का काम किया है.
]जबकि हम भगवान राम को भांचा के रूप में पूजते है वोट के लिए नहीं. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को लेकर मान्यता है कि भगवान श्री राम ने अपने वनवास की शुरूआत यहीं से की थी. जनकपुर वह क्षेत्र है जहां छत्तीसगढ़ गठन के सालों बाद तक मध्यप्रदेश से बिजली आती थी. हमारी सरकार ने प्राथमिकता से जनकपुर क्षेत्र में विद्युतीकरण का काम पूरा कराया.
10000 से अधिक ने किया सामूहिक पाठ
इस कार्यक्रम में राम भगवान की पूजा-अर्चना के साथ ही राम भक्त हनुमान की भी पूजा की गई. इस दौरान 10000 से अधिक लोगों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया. सभी राम भक्त हनुमान की भक्ति में लीन हुए.
सिम्स बिलासपुर में पहली बार सेंट्रल पूल सीट से नागालैंड की छात्रा ने लिया MBBS में प्रवेश
खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी के घर से 81 लाख कैश बरामद
नगरीय निकाय चुनाव 2026, कांग्रेस ने कसी कमर, कई निकायों में पर्यवेक्षक-सह पर्यवेक्षक नियुक्त
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft