छत्तीसगढ़. प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल तेलंगाना में होने वाले कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे. इसके लिए आज हैदराबाद के लिए रवाना होंगे. तेलंगाना में होने वाले इस महत्वपूर्ण बैठक में देशभर से कांग्रेस के प्रमुख नेता शामिल होंगे.
जानकारी के मुताबिक इस बैठक में पार्टी के सीनियर लीडर्स राहुल गांधी, सोनिया गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी सहित बड़े नेताओं से मुख्यमंत्री की मुलाकात हो सकती है. जहां छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के विषय में चर्चा भी हो सकती है.
साथ ही बैठक में चुनाव के अलावा ईडी की कार्रवाई, प्रदेश में भाजपा की ओर से लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के मामलों पर बात हो सकती है. इसके अलावा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के विषय में भी चर्चा हो सकती है.
दो दिन की है बैठक
तेलंगाना में होने वाली यह बैठक दो दिन की है. विपक्षी दलों के नए गठबंधन आइएनडीआईए के अस्तित्व में आने के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की यह पहली बैठक हो रही है. बैठक में प्रदेश में होने वाली विधानसभा चुनाव से संबंधित भी चर्चाएं हो सकती है.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft