बिलासपुर रेलवे ने ट्रेनें कैंसल कर दी है.
बिलासपुर. त्यौहार का सीजन शुरू हो चुका है. अभी तीज पर्व पर बेटियां अपने मायके आएंगी, लेकिन उन्हें ट्रेन सुविधा से वंचित होना पड़ सकता है. कारण ये कि रेलवे ने एक बार फिर थोक में यानी 16 ट्रेनों को कैंसल कर दिया है. खास ये कि अमरकंटक एक्सप्रेस जैसी 4 महत्वपूर्ण ट्रेनों को पूरे 1 महीने के लिए रद्द किया गया है.
रेलवे एक बार फिर तर्क दे रहा है कि इस दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर व डेवलपमेंट के काम होंगे. इसके कारण ही यात्रियों को असुविधा होगी. बाद में व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त हो जाएगी. आपको बता दें कि 16 ट्रेनों का कैसिलेशन 16 से 30 सितंबर तक के लिए है. जबकि 4 ट्रेनें 16 सितंबर से 18 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी. जबकि तीज पर्व 18 सितंबर को है. यानी ठीक त्यौहारी सीजन में ट्रेनें नहीं मिलेंगी.

ये ट्रेनें 1 माह के लिए बंद
- 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस (16 सितंबर से 18 अक्टूबर)
- 18235 भोपाल-बिलासपुर (16 सितंबर से 20 अक्टूबर)
- 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल (16 सितंबर से 19 अक्टूबर)
- 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल (17 सितंबर से 20 अक्टूबर)

ये 16 ट्रेनें अलग-अलग समय में रद्द
- 12823 दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 16, 18, 21, 23, 25 व 28 सितंबर को कैंसल.
- 12824 निजामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 17, 19, 22, 24, 26 व 29 सितंबर को कैंसल.
- 12549 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस 19 व 26 सितंबर को रद्द.
- 12550 उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस 21 व 28 सितंबर को नहीं चलेगी.
- 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 16 व 28 सितंबर को रद्द.
- 18238 अमृतसर- कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 18 व 30 सितंबर को नहीं चलेगी.

- 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 16, 18, 19, 20, 21, 23, 25, 26, 27 व 28 सितंबर को कैंसल.
- 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 18, 20, 21, 22, 23, 25, 27, 28, 29 व 30 सितंबर को रद्द.
- 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 19, 22 व 26 सितंबर रद्द.
- 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस 20, 23 व 27 सितंबर को कैंसल.
- 20847 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस 20 व 27 सितंबर को नहीं चलेगी.
- 20848 उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस 21 व 28 सितंबर को कैंसल.