Wednesday ,September 02, 2026
होमछत्तीसगढ़शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ के 68 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक सम्मान, 4 को स्मृति पुरस्कार...

शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ के 68 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक सम्मान, 4 को स्मृति पुरस्कार

 Newsbaji  |  Sep 02, 2026 10:09 AM  | 
Last Updated : Sep 02, 2026 10:09 AM
शिक्षक दिवस पर 68 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक सम्मान
शिक्षक दिवस पर 68 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक सम्मान

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के शिक्षा जगत के लिए 5 सितंबर का दिन खास रहेगा। प्रदेश के 68 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

लोकभवन में होगा सम्मान समारोह
राज्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 5 सितंबर को सुबह 11 बजे लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में किया जाएगा। समारोह में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

अलग-अलग श्रेणियों के शिक्षक होंगे सम्मानित
राज्य शिक्षक सम्मान के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से शिक्षकों का चयन किया गया है। सम्मान पाने वालों में प्राचार्य, प्रधान पाठक, व्याख्याता और सहायक शिक्षक सहित शिक्षा विभाग की विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं। इन शिक्षकों के चयन में शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान, उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण माना गया है।

चार शिक्षकों को मिलेगा स्मृति पुरस्कार
शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य के लिए चार शिक्षकों का चयन स्मृति पुरस्कार के लिए किया गया है। इनमें-

  • राजेश- खैरागढ़
  • कामता- कोरबा
  • प्रज्ञा सिंह- दुर्ग
  • प्रियंका- सारंगढ़

शिक्षा विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश
सम्मान समारोह को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने चयनित शिक्षकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से चयनित शिक्षक समारोह में शामिल होकर राज्य स्तर पर सम्मान प्राप्त करेंगे।

शिक्षक दिवस पर आयोजित यह राज्य स्तरीय समारोह न केवल उत्कृष्ट शिक्षकों के योगदान को सम्मान देगा, बल्कि प्रदेश के अन्य शिक्षकों को भी शिक्षा में नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और बेहतर शैक्षणिक वातावरण निर्माण के लिए प्रेरित करेगा।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft