रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 27 सितंबर 2026 को रात 8 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक रायपुर के शांति नगर स्थित नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास कार्यालय में होगी।
बैठक में AICC के नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत पहली बार प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। उनके अलावा छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और कांग्रेस के सभी विधायक बैठक में मौजूद रहेंगे।
नए प्रदेश प्रभारी के साथ होगी चर्चा
सुखदेव भगत को हाल ही में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके प्रभारी बनने के बाद विधायक दल की यह बैठक संगठन और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हो सकती है।
हालांकि, बैठक के आधिकारिक एजेंडे की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। बैठक की जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के मीडिया प्रभारी घनश्याम राजू तिवारी ने साझा की है।
छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से 5 की मौत; अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था परिवार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft