Saturday ,September 26, 2026
होमदेश-दुनियाछतरपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से 5 की मौत; अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था परिवार...

छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से 5 की मौत; अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था परिवार

 Newsbaji  |  Sep 26, 2026 07:36 PM  | 
Last Updated : Sep 26, 2026 07:36 PM
भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से 5 लोगों की मौत
भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से 5 लोगों की मौत

छतरपुर। जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मातगुवां थाना क्षेत्र के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, बिजावर निवासी एक परिवार बोलेरो में सवार होकर बगौता में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान मातगुवां थाना क्षेत्र के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है। हादसे के कारणों और घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft