रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई पूरी कर इंटर्नशिप कर रहे MBBS इंटर्न्स के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने इंटर्न्स को मिलने वाले मासिक स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब पात्र MBBS इंटर्न्स को 25,000 रुपए प्रतिमाह की दर से शिष्यवृत्ति (stipend) मिलेगी।
01 अक्टूबर 2026 से लागू होगी नई दर
चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के MBBS इंटर्न्स के लिए स्टाइपेंड की पुनरीक्षित दर 01 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी। यानी निर्धारित तिथि से इंटर्न्स को बढ़ी हुई राशि के अनुसार स्टाइपेंड का भुगतान किया जाएगा।
वित्त विभाग की भी मिली सहमति
स्टाइपेंड बढ़ाने के प्रस्ताव को राज्य के वित्त विभाग की सहमति भी प्राप्त हो चुकी है। आदेश में वित्त विभाग के कंप्यूटर क्रमांक 465396 का उल्लेख किया गया है। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने पुनरीक्षित स्टाइपेंड लागू करने की आधिकारिक स्वीकृति जारी की है।
DME के प्रस्ताव पर लिया गया फैसला
यह निर्णय संचालक, चिकित्सा शिक्षा (DME) द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर लिया गया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप कर रहे सैकड़ों MBBS विद्यार्थियों को सीधे आर्थिक लाभ मिलेगा।

राज्यपाल के नाम से जारी हुआ आदेश
चिकित्सा शिक्षा विभाग का यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। आदेशानुसार चिकित्सा शिक्षा विभाग के अवर सचिव पूरन लाल साहू ने डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से आदेश जारी किया है।
ओडिशा से बिहार जा रहा था 50 लाख का गांजा, बलरामपुर में पुलिस ने तस्कर को भी पकड़ा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft