रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जुट गई है. जन घोषणा-पत्र बनाने की जिम्मेदारी इस बार वन मंत्री मोहम्मद अकबर के कंधों पर हैं, जिन्हें कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. उनकी ओर से ईमेल आईडी जारी की गई है, जिसमें फीडबैक व अपने अहम सुझाव दिए जा सकते हैं. इसके अलावा कांग्रेस कार्यालयाें में भी सूची सौंपी जा सकती है.
बता दें कि कांग्रेस की ओर से ई-मेल आई सीजीपीसीसीआरवायपी डाट 2018 @ जीमेल डाॅट काॅम सार्वजनिक की गई है. इस पर अपने अहम सुझाव दिए जा सकते हैं. इसके अलावा कार्यालयों में सुझाव जमा करने की भी अपील की गई है. इस संबंध में अध्यक्ष मोहम्मद अकबर ने कहा कि कांग्रेस के जन घोषणा-पत्र को मजबूत बनाने के लिए युवा, किसान, मजदूर, नौकरीपेशा, महिलाएं, सरकारी कर्मचारी सभी वर्ग से 31 अगस्त तक सुझाव लिए जा रहे हैं.
दिखेगा छत्तीसगढ़ियावाद
घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष अकबर का कहना है कि इस बार भी कांग्रेस के जन घोषणा-पत्र में प्रदेश की जनता की मंशा के अनुरूप घोषणाएं की जाएंगी और उन्हें अपनी रीति-नीति बनाकर सरकार उसी के अनुरूप काम करेगी. इसमें छत्तीसगढ़ियावाद पर जोर दिया जाएगा.
राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे करेंगे समीक्षा
आपको बता दें कि जन घोषणा-पत्र का खाका तैयार करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समीक्षा बैठक करेंगे. यह अलगे सप्ताह आयोजित हो सकती है. इसमें वे चर्चा कर जरूरी बदलाव आदि पर अपनी बात रखेंगे. फिर उनके अनुमोदन के बाद इसे जारी कर दिया जाएगा.
भीषण सड़क हादसा: दंपती समेत 3 की मौत, डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा
राहुल गांधी आज से दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर, आमजन से करेंगे संवाद; ‘दिशा’ की बैठक में होंगे शामिल
रायपुर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का कहर, प्रदेश में 251 संक्रमित
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft