रायपुर. लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर प्रत्याशी चयन करने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश के सभी 11 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों को लेकर दिल्ली में मंथन हुआ है. इस दौरान सभी 11 लोकसभा सीटों के टिकट फाइनल किए गए. सूत्रों का कहना है कि टिकट की घोषणा हाईकमान द्वारा कभी भी की जा सकती है. वहीं 5 मार्च तक 5 सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा संभावित है.
बता दें कि बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़ और बस्तर सीटों के लिए ही पहले प्रत्याशी घोषित किए जाने की बात कही जा रही है. गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कई दौर के मंथन के बाद इन सीटों पर नाम तय हाेने की बात कही गई है. इस बैठक में सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव व विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और प्रदेश बीजेपी महामंत्री शामिल हुए.
सभी सीटों पर देखें दावेदार
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft