रायपुर. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव में मतदान होगा. इसके लिए आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है. ऐसे में राजनांदगांव में बीजेपी प्रत्याशी संतोष पांडेय अपना पर्चा दाखिल करेंगे. इसके लिए आयोजित रैली में शामिल होने के लिए सीएम विष्णुदेव साय पहुंच रहे हैं. इसमें वे चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे.
बता दें कि प्रदेश में पहले चरण के तहत मतदान बस्तर सीट के लिए होना है, जिसका नामांकन हो चुका है. वहीं अब इन तीन सीटों के लिए कवायद की जा रही है. यहां आज 4 अप्रैल को नामांकन का अंतिम दिन रहेगा. वहीं 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी. नाम वापसी के लिए 8 अप्रैल तक का समय दिया गया है. इसी दिन 8 अप्रैल को रिटर्निंग अधिकारी अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न आवंटित करेंगे. फिर 26 अप्रैल को मतदान होगा.
इनके बीच सीधा मुकाबला
राजनांदगांव सीट- भूपेश बघेल (कांग्रेस) और संतोष पांडेय (बीजेपी)
कांकेर सीट- बिरेश ठाकुर (कांग्रेस) और भोजराज नाग (बीजेपी)
महासमुंद सीट- ताम्रध्वज साहू (कांग्रेस) और रूपकुमारी चौधरी (बीजेपी)
फर्जी दस्तावेजों से दुकान बेचकर 28 लाख की धोखाधड़ी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन पर ACB-EOW का शिकंजा, आय से 1.03 करोड़ रुपए अधिक खर्च का खुलासा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft