रायपुर. CG Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर प्रत्याशी चयन कर प्रारंभिक तौर पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने की कोशिश की है. कई सीटों पर बड़े चेहरों को मौका दिया है तो कुछ में पिछड़ा कार्ड खेला है. कुल मिलाकर अंदरूनी तैयारियों में जुटी कांग्रेस में खलबली मच गई है. बदले समीकरण में अब मोहरे बदलने की तैयारी भी शुरू हो गई है.
दुर्ग की दिग्गज नेत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय को कोरबा से बीजेपी ने टिकट दिया है. ये वह सीट है, जहां से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस की हालत पहले से ही पस्त है. अब सरोज की काट निकालना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है.
बिलासपुर में बीजेपी ने एक बार फिर ओबीसी कार्ड खेलते हुए तोखन साहू को टिकट दिया है. एक तरह से यह सीट बीजेपी का गढ़ बन चुका है. यहां भी कांग्रेस की चुनौती बढ़ गई है. पहले से ही संघर्ष कर रही कांग्रेस के सामने हर बार नए चेहरों को यहां से मौका मिलता रहा है. इस बार कम से कम लोरमी से विधायक और फिर विधायक प्रत्याशी बनकर अपनी पहचान बना चुके तोखन को मौका मिलने से कांग्रेस की चिंता दोगुनी हो गई है.
बृजमोहन और बघेल बड़ी चुनौती
लंबे समय से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस बार बड़े अंतर से विधानसभा का चुनाव जीता है. अब उन्हें रायपुर से बीजेपी ने मैदान में उतारा है. इसी तरह दुर्ग से सांसद विजय बघेल को रिपीट किया गया है. भले ही विधानसभा चुनाव हारे हों, लेकिन इस सीट के अंतर्गत आने वाली सीटों पर बीजेपी को ही बढ़त मिली हुई है. इधर, सरगुजा में चिंतामणि महाराज का अपना खुद का वोटबैंक ही निर्णायक बढ़त दिला सकता है.
फर्जी दस्तावेजों से दुकान बेचकर 28 लाख की धोखाधड़ी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन पर ACB-EOW का शिकंजा, आय से 1.03 करोड़ रुपए अधिक खर्च का खुलासा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft