रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बहुप्रतीक्षित अपनी पहली सूची घोषित कर दी है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव अंबिकापुर से तो कई अन्य मंत्रियों को उनकी परंपरागत सीटों से टिकट दिया गया है. सांसद व पीसीसी चीफ दीपक बैज फिर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं, जो चित्रकोट से दावेदारी करेंगे. जबकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सक्ती से चुनाव लड़ेंगे.
बता दें कि छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं. पहले चरण में 7 नवंबर को 20 सीटों के लिए मतदान होगा, जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 20 अक्टूबर तक चल रही है. कांग्रेस के 30 नामों की सूची में इन 20 सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा प्राथमिकता के तौर पर की गई है. जबकि 10 दूसरे चरण की सीटों के लिए है.
ये हैं सीट और कांग्रेसी उम्मीदवार
सिम्स बिलासपुर में पहली बार सेंट्रल पूल सीट से नागालैंड की छात्रा ने लिया MBBS में प्रवेश
खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी के घर से 81 लाख कैश बरामद
नगरीय निकाय चुनाव 2026, कांग्रेस ने कसी कमर, कई निकायों में पर्यवेक्षक-सह पर्यवेक्षक नियुक्त
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft