रायपुर। छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी जेल केन्द्रीय जेल रायपुर में जेल प्रशासन के कर्मचारियों को चकमा देकर एक कैदी दिनदहाड़े फरार हो गया है। यह कैदी उस समय फरार हुआ, जब जेल में निर्माण कार्य हो रहा था। फरार कैदी वर्ष 2021 से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था। वह जेल में 15 वर्ष की सजा काट रहा।
इस पूरे मामले में जेल प्रशासन का कहना है कि, गुरुवार की दोपहर जेल में निर्माण कार्य हो रहा था। इसमें 5 कैदियों को जेल के गेट के वेल्डिंग के काम में लगाया गया था, जिसमें से मौका पाकर एक कैदी वहीं से फरार हो गया है।
हालांकि, जेल प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग की गई, लेकिन फरार कैदी आसपास कहीं भी नजर नहीं आया। जिसकी रिपोर्ट रायपुर के गंज थाने में दर्ज करा दी गई है। बताया जा रहा है कि, पांच कैदी महिला जेल के पास स्थित गेट में वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इस दौरान एक कैदी मौका देखकर वहां से भाग गया।
केन्द्रीय जेल अधीक्षक योगेश क्षत्री ने बताया कि, गुरुवार की दोपहर को महिला जेल के पास पांच कैदियों को वेल्डिंग के काम में लगाया गया था। दोपहर लगभग 1:30 बजे एक कैदी मौका पाकर वहां से फरार होने में कामियाब हो गया है। जिसकी सूचना जेल प्रशासन को मिलने के बाद आसपास के इलाके में सर्चिंग की गई। मामले की रिपोर्ट गंज थाने में दर्ज करा दी गई है। फिलहाल अब तक फरार हुए कैदी के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft