रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन का मौका था और वे रायपुर के सुभाष स्टेडियम में पोरा तिहार (पोला त्योहार) के कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि हम पिछले तीन वर्षों से देख रहे है, जब-जब हमारे यहां किसी का जन्मदिन होता है तो ईडी वाले आ धमकते है।
भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुआ कहा कि, ED वाले हर बार जन्मदिन के दिन आ जाते हैं, इस बार हम ही उनके पास चले आए हैं। इस लिए इस बार ED कार्यालय के सामने सुभाष स्टेडियम में ही यह आयोजन हो रहा है। इतना बड़ा आयोजन हो रहा है कि, प्रदेशभर से नेतागण आए हैं। उन्होंने आगे कहा कि, अगर ED के अफसर अपने कार्यालय के ऊपर से सुन भी रहे हैं तो वे एक सूची दे दें तो हम लोग ही उनके दफ्तर आ जाते हैं। उनकोबार-बार आने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
वहीं, चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने आरोपी बनाया है। इससे पहले 18 अगस्त को ईडी ने पांच दिन की रिमांड ली थी। इस दौरान चैतन्य बघेल से पूछताछ के बाद शनिवार को फिर से कोर्ट में पेश किया गया था। शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन 18 जुलाई 2025 को ईडी ने घर से गिरफ्तार किया था।
दरअसल, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के कार्यकाल वर्ष 2019 से 2022 के बीच हुए बड़े शराब घोटाले की जांच में सामने आया कि, राज्य की आबकारी नीति में बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए, जिसके जरिए 3200 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ। जांच के दायरे में अफसर, नेता और कारोबारी सभी शामिल हैं।
स्कूल-कॉलेज के छात्रों को हेरोइन बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 8.49 ग्राम हेरोइन जब्त
प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस फटा, 3 ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, भिलाई रेफर
भीषण गर्मी के बीच जापान का अनोखा फैसला, कर्मचारियों को शॉर्ट्स पहनकर ऑफिस आने की छूट
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft