जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू और कोसमंदा के पूर्व सरपंच गौतम राठौर के खिलाफ चांपा थाने में FIR दर्ज की गई है। दोनों पर सहकारी प्रबंधन समिति से 42 लाख 78 हजार रुपये आहरण का आरोप लगा है।
जानकारी के मुताबिक, विधायक बनने से पहले बालेश्वर साहू कोसमंदा सहकारी समिति में पूर्व में समिति प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। इसी दौरान उन्होंने गौतम राठौर के साथ मिलकर गड़बड़ी की थी। आरोप है कि, दोनों ने मिलकर फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लगाकर 42 लाख 78 हजार रुपए निकाल लिए। इस घोटाले के वक्त गौतम राठौर कोसमंदा में विक्रेता के पद पर कार्यरत थे। इस पूरे मामले की शिकायत मिलने के बाद चाम्पा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरु कर दी है।
पढिए पूरी कहानी
02 महीने पहले आवेदक राजकुमार शर्मा ने शिकायत दर्ज कराया था कि, वर्ष 2015-2020 के बीच बालेश्वर साहू जिला सहकारी समिति बम्हनीडीह में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। इस दौरान आवेदक किसान को 50 एकड़ जमीन में KCC (किसान क्रेडिट कार्ड) लोन लेने की सलाह दी, जिसके बाद आवेदक के HDFC बैंक चाम्पा में खाता खुलवाया और वहां से प्रार्थी का ब्लैंक चेक लेकर 24 लाख रुपए की राशि आरोपी द्वारा अपने एवं अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। यही नहीं आरोपियों ने आवेदक व उनकी मां व पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा निशान लगाकर कुल 42 लाख 78 हजार रूपए निकाल लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध सदर धारा 420, 468, 467, 471,34 भादवि. का थाना चाम्पा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरु कर दी है।
छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft