भिलाई. छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) प्रबंधन ने शहर के चोपड़ा पेट्रोल पंप को सील कर दिया है. उस पर सात करोड़ रुपये का बकाया था, जिसके लिए बुधवार की सुबह ये कार्रवाई की गई.
बता दें कि मरोदा रोड पर स्थित इस पेट्रोल पंप पर भिलाई स्टील प्लांट का आधिपत्य है. चोपड़ा पेट्रोल पंप के संचालक ने बीएसपी को विभिन्न मदों में किए जाने वाले भुगतान को लंबे समय तक नहीं दिया था. इसमें किराया समेत पानी और बिजली का भी भुगतान पेंडिंग है. ऐसे में बुधवार को बीएसपी का तोड़ू दस्ता पहुंचा था. जानकारी के अनुसार, पहले भी पेट्रोल पंप संचालक को बकाया भुगतान के लिए नोटिस थमाया गया था, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया.
कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई
बीएसपी ने इस कार्रवाई से पहले कोर्ट में भी परिवाद दाखिल किया था. वहीं कोर्ट ने बीएसपी के पक्ष में फैसला सुनाया और वहां से आदेश पारित होने के बाद पेट्रोल पंप को सील किया गया. इस दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र के फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया था. इसके अलावा जिला प्रशासन व पुलिस के अफसर भी मौके पर मौजूद रहे.
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft