रायपुर. बीजेपी छत्तीसगढ़ ने पीएम आवास निर्माण नहीं कराने को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ बुधवार को विधानसभा घेराव का निर्णय लिया था. उसी के अनुरूप प्रदेशभर से आवासहीनों को लेकर पदाधिकारी और कार्यकर्ता रायपुर पहुंच रहे हैं. घेराव से पहले पिरदा में उनकी सभा चल रही है. बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचे कार्यकर्ता इस दौरान नारेबाजी कर रहे हैं तो नेता राज्य सरकार को घेर रहे हैं. इन सबके बीच प्रशासन और पुलिस ने विधानसभा जाने वाले रूट के सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया है.
बता दें कि इसे बीजेपी का विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है. दरअसल, बीजेपी का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास के लिए केंद्र की ओर से तो राशि जारी की गई थी, लेकिन राज्य सरकार ने अपने फंड जारी नहीं किए और मामले को लटकाए रखा. इसी के चलते केंद्र की राशि लैप्स हो गई. इसके कारण बड़ी संख्या में आवासहीनों को पक्का आवास नहीं मिल पाया है.
इसके अलावा कई लोगों का मकान अधूरा ही बना है और फंड के अभाव में आगे का काम नहीं हो रहा है. इसे लेकर बीजेपी ने प्रदेशभर में पहले मोर आवास मोर अधिकार अभियान चलाया था. इसमें गांव-गांव में जाकर आवासहीनों को एकजुट किया गया. इसी कड़ी में अब विधानसभा घेराव का निर्णय लिया गया है.
प्रमुख बीजेपी नेता देंगे भाषण
सभा में प्रदेश के लगभग सभी बड़े नेता शिरकत करने वाले हैं. अधिकांश इसमें पहुंच चुके हैं. जल्द ही उनका भाषण शुरू होगा. इसके जरिए वे राज्य सरकार को आड़े हाथों लेंगे.
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो से अधिक गांजा जब्त, एक नाबालिग समेत 5 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के आसार, कई जिलों में बारिश और तेज अंधड़ का अलर्ट
राहुल गांधी ने की छात्र सार्थक सिद्धांत की तारीफ, CBSE OSM विवाद पर केंद्र सरकार को घेरा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft