Friday ,September 18, 2026
होमछत्तीसगढ़खारून नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF के डीप डाइवरों ने चलाया सघन रेस्क्यू ऑपरेशन...

खारून नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF के डीप डाइवरों ने चलाया सघन रेस्क्यू ऑपरेशन

 Newsbaji  |  Sep 18, 2026 09:40 AM  | 
Last Updated : Sep 18, 2026 09:40 AM
खारून नदी में डूबे व्यक्ति का शव बरामद करती SDRF टीम
खारून नदी में डूबे व्यक्ति का शव बरामद करती SDRF टीम

दुर्ग। जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम ओदरागहन में खारून नदी में डूबे युवक का शव SDRF की टीम ने सघन रेस्क्यू अभियान चलाकर बरामद कर लिया। नदी के तेज बहाव और गहराई के बीच एक्सपर्ट डीप डाइवरों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

मिली जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर 2026 की रात करीब 8:00 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि ग्राम ओदरागहन में खारून नदी में एक 38 वर्षीय व्यक्ति डूब गया है। सूचना मिलते ही जिला सेनानी दिनेश कुमार रावटे के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

टीम 18 सितंबर की सुबह करीब 5:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची और नदी में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया। नदी में तेज बहाव और अधिक गहराई होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। SDRF के एक्सपर्ट डीप डाइवर राजकुमार यादव और ओंकार ने नदी में डीप डाइविंग कर डूबे व्यक्ति की तलाश शुरू की।

लगातार तलाशी और कड़ी मशक्कत के बाद SDRF टीम ने शव को बरामद कर पानी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार यादव, निवासी ग्राम तर्रा गोंदी, थाना भखारा, जिला धमतरी के रूप में हुई है।

रेस्क्यू के बाद शव को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft