Friday ,September 18, 2026
होमदेश-दुनियाED का बड़ा एक्शन, झारखंड-ओडिशा में 7 ठिकानों पर छापेमारी, JSCB घोटाले का मामला...

ED का बड़ा एक्शन, झारखंड-ओडिशा में 7 ठिकानों पर छापेमारी, JSCB घोटाले का मामला

 Newsbaji  |  Sep 18, 2026 08:43 AM  | 
Last Updated : Sep 18, 2026 08:49 AM
JSCB घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-ओडिशा में 7 ठिकानों पर छापेमारी
JSCB घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-ओडिशा में 7 ठिकानों पर छापेमारी

रांची। झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (JSCB) से जुड़े कथित फ्रॉड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED की रांची यूनिट ने शुक्रवार को झारखंड और ओडिशा में कुल 7 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में PMLA की धारा 17 के तहत की जा रही है।

सरायकेला JSCB शाखा से जुड़ा है मामला
जांच का यह मामला सरायकेला स्थित झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की शाखा से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि बैंक के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर संजय कुमार डालमिया ने बैंक के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी की।

बताया जा रहा है कि, इसी कथित बैंक फ्रॉड से जुड़े वित्तीय लेन-देन और अन्य पहलुओं की जांच के लिए ED ने यह कार्रवाई की है। रांची से पहुंची जांच एजेंसी की टीम ने झारखंड के साथ-साथ ओडिशा में भी संबंधित ठिकानों पर तलाशी ली।

7 ठिकानों पर ED की कार्रवाई
ED की टीम ने दोनों राज्यों में कुल 7 स्थानों पर तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी कथित घोटाले से जुड़े दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। तलाशी के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है, इसकी आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

अफसरों की भूमिका भी जांच के दायरे में
मामले में बैंक अधिकारियों की कथित भूमिका भी जांच के दायरे में बताई जा रही है। ED यह पता लगाने में जुटी है कि कथित फ्रॉड किस तरीके से किया गया और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही। साथ ही कथित धोखाधड़ी से जुड़े पैसों के लेन-देन और उसके संभावित मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल ED की तलाशी कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने और एजेंसी की ओर से आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद मामले में और तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft