भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में हादसा हो गया, जहां प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-8 में वेस्ट कैचर अचानक फट गया, जिससे जोरदार ब्लास्ट होने की खबर आ रही है। यह हादसा आधीरात को हुआ है,जहां तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर बीएसपी के दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की 4 से 5 गाडियां मौके पर पहुंचकर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में शुक्रवार की रात करीबन 11:40 बजे एक बड़ा हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ब्लास्ट फर्नेस-8 (महामाया ब्लास्ट फर्नेस) के वेस्ट कैचर यूनिट में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद वहां भीषण आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि, वे कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थी। इस आगजनी ने प्लांट के स्टोर और आसपास के इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गैस प्रोसेसिंग के शुरुआती चरण में आने वाले डस्ट कैचर यूनिट में यह हादसा हुआ है। डस्ट कैचर का वाल्व अचानक खुल जाने के कारण यह ब्लास्ट हुआ, जिससे आग तेजी से फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही बीएसपी की फायर ब्रिगेड की 4-5 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गई। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। आगजनी से प्लांट को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में कोयला जलकर राख हो गया और आसपास की बिजली व्यवस्था पर भी असर पड़ा है।
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft