राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों को मौके पर ही मौत हो गई है। यह दुर्घटना बागनदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास हुई है। सड़क हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई, वहीं चालक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार इंदौर से राजनांदगांव के रास्ते रायपुर जा रहे थे। तेज रफ्तार में चल रही कार अचानक ब्रेक लगाने से अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ मुड़ गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चालक की हालत गंभीर है, जिसका उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft