रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारी पार्टियां कर रही है. कांग्रेस-बीजेपी दोनों ही कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है चुनाव जीतने का इसलिए जोर-शोर से तैयारी में जुटे है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया चल रही है. इस बीच कांग्रेस की पहली लिस्ट व टिकट वितरण की चर्चा भी हो रही है. इस सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि कांग्रेस की लिस्ट को देखकर बीजेपी क्लीन बोल्ड हो जाएगी.
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने ये भी कहा कि बीजेपी ने 21 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है और वे फंस गए है. उन्होंने कहा कि उनके लिस्ट में कई नामों का विरोध हो रहा है. वहीं उनकी दूसरी लिस्ट भी तैयार हो रही है. लेकिन हमारी लिस्ट हम बहुत सोच-समझकर तैयार कर रहे है.
कांग्रेस प्रत्याशी चयन के मामले में सही फैसला लेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी के प्रत्याशियों के नाम सामने तो आ गए है लेकिन न तो उनका नाम रमन सिंह जानते हैं और न ही धरमलाल कौशिक जानते हैं. आने वाले समय में यह उनके लिए मुसीबत ही साबित होने वाली है.
कांग्रेस में प्रत्याशियों के लिए कलह नही
प्रत्याशियों को लेकर अंतर्कलह की बात पर उन्होंने कहा है कि हमारे पार्टी में प्रत्याशियों को लेकर कोई अंतर्कलह नहीं है. दावेदारों को आवेदन करने से कोई रोक नहीं रहा है और उनके बीच कोई अंतर्कलह नहीं है.
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft