रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा 15 जनवरी से जेल में बंद है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को रायपुर केन्द्रीय जेल पहुंचे, जहां कवासी लखमा और विजय भाटिया से मुलाकात की है। दोनों के अस्वस्थ होने पर पूर्व सीएम ने चिंता व्यक्त की है।
लगाए गंभीर आरोप
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कोर्ट के आदेश के बाद भी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं कराने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, समय बदलते देर नहीं लगती। सरकार व्यक्तिगत दुश्मनी के तौर पर व्यवहार कर रही है। जेल में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं कराना अमानवीय और निंदनीय व्यवहार की श्रेणी में आता है।
बता दें कि हाल ही में ईडी ने शराब घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा की संपत्ति को अटैच कर दिया है। साथ ही उनके बेटे हरीश लखमा की संपत्ति को भी अटैच किया है। ईडी ने जिन संपत्तियों को अटैच किया है, उनमें सुकमा में बना कांग्रेस का राजीव भवन भी शामिल है। लखमा फैमिली की साढ़े 5 करोड़ की संपत्ति और सुकमा कांग्रेस दफ्तर की 68 लाख की संपत्ति को ईडी ने अटैच किया है। कुल मिलाकर शराब घोटाले में कुल 6 करोड़ 15 लाख 75000 की संपत्ति को अटैच किया गया है।
कमीशन लेने का आरोप लखमा
पूर्व मंत्री कवासी लखमा को ईडी ने शराब घोटाले में कमीशन लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इससे पहले कवासी लखमा और उनके बेटे से ईडी ने लंबी पूछताछ की थी। ईडी ने सारी जानकारी हासिल करने के बाद घोटाले में अवैध रुप से की गई कमाई और उससे खरीदी गई संपत्तियों को अटैच किया। ईडी की जांच में कवासी लखमा पर 72 करोड़ रुपए के कमीशन लेने का आरोप है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft