जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर में सीआरपीएफ के जवानों को लेकर जा रही एक एंबुलेंस पलट गई है. इस हादसे में 11 जवान घायल हुए हैं. जबकि एंबुलेंस का ड्राइवर भी जख्मी हुआ है. सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से 7 की हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है.
बता दें कि घटना कोंडागांव जाते समय रास्ते में रतेंगा के अंधे मोड़ पर हुई है. दरअसल, एंबुलेंस में 188 बटालियन के सीआरपीएफ जवान पुस्पाल कैंप से रवाना हुए थे. कोंडागांव जाते समय अभी एंबुलेंस रतेंगा के पास पहुंची थी. यहां एक अंधे मोड़ पर एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और पलट गई.
उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए लोहंडीगुड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. 7 जवान बुरी तरह से घायल हुए थे. उनकी हालत को देखते हुए उन्हें जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल रेफर किया गया. बहरहाल सभी का उपचार चल रहा है और खतरे से बाहर बताया जा रहा है. वहीं पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है.
सिम्स बिलासपुर में पहली बार सेंट्रल पूल सीट से नागालैंड की छात्रा ने लिया MBBS में प्रवेश
खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी के घर से 81 लाख कैश बरामद
नगरीय निकाय चुनाव 2026, कांग्रेस ने कसी कमर, कई निकायों में पर्यवेक्षक-सह पर्यवेक्षक नियुक्त
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft