बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र में शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है. यहां अंबिकापुर से रायपुर आ रही बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई. फिर खड़े ट्रेलर से जा टकराई. हादसे में 15 यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से 7 की हालत गंभीर है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बता दें कि अंबिकापुर से रायपुर के बीच चलने वाली रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस अंबिकापुर से शुक्रवार की देर रात रवाना हुई थी. यह बस कटघोरा, रतनपुर, बिलासपुर होते हुए रायपुर जाती. शनिवार की सुबह ये बस रतनपुर नेशनल हाईवे पर बीएलटी कॉलेज के पास पहुंची थी. तभी ये अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई.
झटक के साथ बस रुकी और अफरातफरी मच गई. वहीं आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. हादसे के सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और यात्रियों को ग्रामीणों की मदद बस से बाहर निकाला गया.
इस दौरान पता चला कि बस में करीब 30 यात्री सवार थे, जिनमें से 15 यात्री घायल थे. उन सभी को रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां उनका इलाज शुरू किया गया. वहीं 7 की हालत गंभीर होने पर उन्हें सिम्स रेफर किया गया है. वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है.
फर्जी दस्तावेजों से दुकान बेचकर 28 लाख की धोखाधड़ी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन पर ACB-EOW का शिकंजा, आय से 1.03 करोड़ रुपए अधिक खर्च का खुलासा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft