रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को भगवान राम को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर घमासान हुआ. राज्य सरकार द्वारा राम वनगमन पथ और चंदखुरी को विकसित कराने के औचित्य पर सवाल उठाते हुए पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने यहां तक कह दिया कि किस संदर्भ ग्रंथ में लिखा है कि माता कौशल्या का जन्म चंदखुरी में हुआ है. इसी तरह चंपारण पर कहा कि राम वनगमन से उसका कोई संबंध नहीं है.
आरोप पत्र पेश करने के दौरान बहस
बता दें कि बीजेपी की ओर से राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसी कड़ी में बीजेपी ने 109 बिंदुओं पर आरोप पत्र तैयार किया है. इसमें सरकार के विभिन्न घोटालों का बिंदुवार जिक्र किया गया है. इसे पटल पर रखा गया. वहीं अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा व बहस के बीच बात भगवान राम तक पहुंच गई.
बीजेपी युद्धक राम की बात कर रहे
चर्चा के बीच नेताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए. तब मंत्री रविंद्र चौबे ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी युद्धक राम की बातें कर रहे हैं. जबकि उनके राम प्रेम बांटने वाले हैं. इसका जवाब देते हुए बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस श्रीराम का विरोध करती रही है.
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft