गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दरअसल, स्कूटी को पल्सर के चालक ने ओवरटेक किया और सामने से आ रहे स्कॉर्पियो से उसकी टक्कर हो गई. जबकि स्कूटी भी आगे जाकर पल्सर से जा टकराई. इस हादसे में स्कूटी सवार 2 युवतियां व पल्सर सवार 2 युवक घायल हुए हैं. टक्कर इतनी तेज थी कि पल्सर 2 टुकड़ों में बंट गया. स्कूटी व स्कॉर्पियो भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.
बता दें कि घटना रविवार की दोपहर नेशनल हाईवे पर ग्राम पोड़ के पास हुई है. आसपास के लोगों ने बताया कि गरियाबंद से राजिम जा रही तेज रफ्तार पल्सर के चालक ने पोड़ मंडी के मोड़ पर स्कूटी को ओवरटेक करने की कोशिश की. इसी चक्कर में सामने से आ रही स्कॉर्पियो से उसका ध्यान हट गया और तेज टक्कर हो गई. यह इतनी तेज थी कि पल्सर बाइक दो टुकड़ों में बंट गई. वहीं उस पर सवार दोनों युवक सड़क पर ही छिटक गए.
स्कूटी भी जा टकराई
स्कॉर्पियो से पल्सर की टक्कर दौरान ही पीछे हो चुकी स्कूटी भी उनसे जा टकराई. इससे स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों युवतियों को भी गंभीर चोटें आई हैं. इस घटना के बाद आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को भी सूचना दी.
अस्पताल में चल रहा इलाज
मौके पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस ने सभी घायलों को राजिम के अस्पताल में पहुंचाया. वहां युवकों की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है. उनका इलाज किया जा रहा है. वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
सिम्स बिलासपुर में पहली बार सेंट्रल पूल सीट से नागालैंड की छात्रा ने लिया MBBS में प्रवेश
खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी के घर से 81 लाख कैश बरामद
नगरीय निकाय चुनाव 2026, कांग्रेस ने कसी कमर, कई निकायों में पर्यवेक्षक-सह पर्यवेक्षक नियुक्त
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft