अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के सरगुजा में कांवरिए हर साल सावन महीने में शंकरघाट से जल लेकर 80 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हैं. इसके बाद कैलाश गुफा में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं. आम श्रद्धालु तो हर सावन जाते हैं, लेकिन, इस बार खास ये है कि सरगुजा एसपी सुनील शर्मा भी इस बार जल लेकर 80 किलोमीटर की पदयात्रा कर जल चढ़ाने के लिए आम श्रद्धालुओं के साथ उनकी ही वेशभूषा में रवाना हुए हैं.
अंबिकापुर के शंकरघाट बांकी नदी से जल उठाकर कावरिए इस यात्रा की शुरुआत करते हैं. इसी कड़ी में गुरुवार की शाम एसपी सुनील शर्मा भी जलाभिषेक के लिए रवाना हुए. अंबिकापुर शहर से लेकर बतौली तक कावरियों की कतार लगी रही. जगह-जगह उनके लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई थी.
p>
कलेक्टर ने किया रवाना
भोर में बतौली से हुए रवाना
अयोध्या को लेकर अखिलेश यादव का हमला, बोले- रिकॉर्ड तोड़ यात्राओं की भी हो SIT जांच
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft