छत्तीसगढ़.अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्राफी वन-डे के लिए स्टेट टीम में बिलासपुर से 3 खिलाड़ियों का चयन हुआ है. चयनित खिलाड़ियोें में विवेक यादव, उपेन्द्र यादव और अंकित कुमार शामिल है. क्रिकेट संघ बिलासपुर से मिली जानकारी के मुताबिक इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था,
जिसमें बिलासपुर की टीम तीसरी बार विजेता बनी. इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदेर्शन को देखने के बाद छत्तीसगढ़ अंडर-19 स्टेट कैंप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया और फिर सलेक्शन मैच कराया गया. जिसके बाद चयनकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्राफी के लिए टीम का चुनाव किया गया.
वीनू मांकड़ ट्रॉफी 12 अक्टूबर से होगी
बीसीसीआई की ओर से आयोजित होने वाली वीनू मांकड़ ट्रॉफी 12 अक्टूबर से होगी. जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम अपने सभी मैच पुडुचेरी के कैंप ग्राउड में खेलेगी.
फर्जी दस्तावेजों से दुकान बेचकर 28 लाख की धोखाधड़ी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन पर ACB-EOW का शिकंजा, आय से 1.03 करोड़ रुपए अधिक खर्च का खुलासा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft