रायपुर/नागपुर। हज 2026 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के हज यात्रियों की रवानगी लगातार जारी है। नागपुर अंतरराष्ट्रीय विमानतल से अकाशा एयरलाइंस की फ्लाइट के जरिए अब तक प्रदेश के 292 हज यात्री मदीना शरीफ के लिए रवाना हो चुके हैं।
हाजियों की रवानगी के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा हज हाउस नागपुर में विशेष व्यवस्थाएं की गईं। यहां हाजियों की रिपोर्टिंग, यात्रा दस्तावेजों का वितरण और लगेज चेकइन की प्रक्रिया पूरी कराई गई। हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग ने स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी की।
इस दौरान कमेटी सदस्य मौलाना हसन अब्बास और मौलाना महताब भी मौजूद रहे। हज हाउस से विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया। एयरपोर्ट पर भी हज यात्रियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे यात्रियों का सफर सुगमता पूर्वक संपन्न हुआ।
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग ने बताया कि, मदीना शरीफ में 8 दिन बिताने के बाद हाजियों की मक्का शरीफ के लिए रवानगी भी शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि, इस वर्ष भारतीय हज मिशन द्वारा हाजियों की सुविधा बढ़ाते हुए मदीना से मक्का तक बुलेट ट्रेन यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे सफर अधिक आरामदायक और तेज हो गया है।
उन्होंने कहा कि, नागपुर एंबारकेशन प्वाइंट से हज यात्रियों के सुरक्षित और व्यवस्थित प्रस्थान के लिए सभी इंतजाम सफलतापूर्वक किए गए हैं।
गरियाबंद में मंच से फूटा भाजपा नेता का गुस्सा, बोले “आवेदन देकर थक चुकी है जनता”
बस्तर बनेगा राष्ट्रीय रणनीति का केंद्र, 19 मई को अमित शाह की हाईलेवल बैठक
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft