Sunday ,May 24, 2026
होमयूथ एंड कॅरियरUPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: 722 पदों पर भर्ती, 4 जून से आवेदन शुरू...

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: 722 पदों पर भर्ती, 4 जून से आवेदन शुरू

 Newsbaji  |  May 24, 2026 09:03 AM  | 
Last Updated : May 24, 2026 09:03 AM
UPSSSC आबकारी सिपाही भर्ती 2026
UPSSSC आबकारी सिपाही भर्ती 2026

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून 2026 निर्धारित की गई है।

722 पदों पर होगी भर्ती
जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 722 पदों में 612 पद आबकारी सिपाही और 110 पद आबकारी सिपाही (विशेष चयन) के हैं।

आबकारी सिपाही के 612 पदों का वर्गवार विवरण

  • अनारक्षित (UR) – 246
  • अनुसूचित जाति (SC) – 128
  • अनुसूचित जनजाति (ST) – 12
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 165
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 61

आबकारी सिपाही (विशेष चयन) के 110 पद

  • SC – 46
  • ST – 14
  • OBC – 50

आवेदन में सुधार का मौका
आयोग ने बताया कि, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थी 4 जून से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को 1 जुलाई 2026 तक सुधार का अवसर दिया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी का UPSSSC PET-2025 परीक्षा में शामिल होना और वैध स्कोर कार्ड होना जरूरी है।

आयु सीमा और शुल्क
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपए तय किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन PET-2025 के मानकीकृत स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

मिलेगा आकर्षक वेतन
चयनित अभ्यर्थियों को 19,900 रुपए से 63,200 रुपए प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft