भिलाई. छत्तीसगढ़ सरकार की घोषणा के अनुरूप आईटी सेक्टर की ओर बढ़ते भिलाई में बीपीओ काल सेंटर खुलने जा रहा है. इससे यहां सैकड़ो युवाओं को रोजगार मिलेगा. इसी कड़ी में 1 जून को मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया है. वाक इन इंटरव्यू की तर्ज पर होने वाले इस आयोजन में योग्यता के अनुरूप नौकरी मिलेगी.
ये संस्था करेगी भर्ती
बता दें कि मेगा जॉब फेयर का ये आयोजन टेक्नोटास्क बिजनेस सॉल्यूशन संस्था द्वारा बेरोजगार युवक एवं युवतियों की भर्ती के लिए आयोजित किया जा रहा है. कॉल सेंटर में सिलेक्शन के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए. इसके अलावा भी कुछ मापदंड तय किए गए हैं, जिनके अनुरूप अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी.
यहां होगा जॉब फेयर
बता दें कि मेगा जॉब फेयर में आवेदन व इंटरव्यू समेत अन्य प्रक्रियाएं की जाएंगी. एक जून को ये कार्यक्रम भिलाई के खुर्सीपार स्थित मंगल भवन में होगा. समय का विशेष ध्यान रखें. सुबह 11 बजे से उपस्थित होकर आप डॉक्यूमेंट्स, सीवी जमा करने के अलावा अन्य प्रक्रियाएं कर सकेंगे.
ये हैं योग्यताएं
अलग-अलग पदों पर होने वाली भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं से स्नातक पास तक के वे युवा पात्र होंगे जो कंप्यूटर संचालन, हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा का लेखन और वार्तालाप का अनुभव रखते हैं.
इनसें करें संपर्क
एचआर डिपार्टमेंट
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft